खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 8 घायल, एक को रेफर किया

सारंगपुर। सारंगपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब 6 बजे यात्रियों से भरी खड़ी बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। इनमें पांच को गंभीर चोटें आई हैं. एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया. कमला बस (यूपी 78 सी) इंदौर से अशोकनगर जा रही थी. बस में करीब 40 यात्री सवार थे. यात्रियों को बाथरूम कराने के लिए बस रोकी गई थी।

इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (यूपी 32 क्यूएन 3488) ने बस को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल एक यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. हादसे के बाद बस में सवार अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई. हादसे की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री गौतम टेटवाल घायलों का हाल जानने पहुंचे. उन्होंने उचित उपचार के निर्देश दिए.

Next Post

मोदी सरकार की 'एक्सपायरी डेट' नजदीक आ रही है- राहुल

Sun Oct 18 , 2026
पणजी, 18 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पूरा देश मोदी सरकार का सच जान चुका है और लोग उसके खिलाफ खड़े हो रहे हैं इसलिए इस सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ नजदीक आ गई है। श्री गांधी ने […]

You May Like