शासकीय कन्या महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक का औचक निरीक्षण: ताले लटके मिले, पूरा स्टाफ नदारद; थमाया गया नोटिस

सागर: क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर संभाय सागर डॉ नीरज दुबे द्वारा शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर के नवीन भवन साइस ब्लाक का औचिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. आर के गोस्वामी एवं डॉ. भावना यादव अतिरिक्त संचालक के साथ उपस्थित थे। महाविद्यालय के संचालन में व्याप्त अव्यवस्थाओ पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी को बुलाया गया।

निरीक्षण के समय महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग मे पदस्थ समस्त शिक्षक एवं स्टाफ अनुपस्थित था एवं विभाग में ताला लगा पाया गया। अनेक विषय की स्नातकोत्तर कक्षाये एवं प्रायोपिक कार्य संचालित नही पाये गए। अनुपस्थित प्राध्यापक/अतिथि विद्वान/कर्मचारी की कारण बताओं नोटिस कार्यालय से जारी किये गए। अवकाश आवेदन साइंस ब्लाक प्रभारी डो. अरविन्द बोहरे के संज्ञान में न होने पर आपत्ति ली गई। जिससे अनुपस्थित प्राध्यापक की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाते है। निरीक्षण के दौरान 11.30 बजे तक अधिकांश शैक्षणिक/अशैक्षणिक स्टाफ द्वारा उपस्थिति पंजी पर इस्ताक्षर नही पाये गये। अतिरिक्त संचालक द्वारा व्यवस्थाओं को सुधार एवं अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियो के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु महाविद्यालय प्राचार्य को निर्देशित किया गया।

Next Post

बूटकैम्प के तीसरे दिन छात्रों ने स्टार्टअप विचारों को परखा

Thu Apr 23 , 2026
ग्वालियर:माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय आईडीई बूटकैम्प के तीसरे दिन देशभर से आए प्रतिभागी छात्रों ने इस दिन अपने स्टार्टअप विचारों को परखने, विकसित करने तथा वास्तविक उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए।मास्टर ट्रेनर सुश्री गौरी गोपीनाथ द्वारा एक इंटरैक्टिव सत्र […]

You May Like