छात्रों की बाइक पुल से गिरी, तीनों गंभीर घायल

सीधी। जिले के कुसमी में शनिवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे आईटीआई के तीन छात्र सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। दुआरी पुल के पास बेकाबू होकर छात्रों की बाइक पुल के नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार

आईटीआई कुसमी के छात्र कुलदीप विश्वकर्मा, रंजीत वैश और रवि गुप्ता एक बाइक पर सवार होकर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने कुसमी आ रहे थे। दुआरी पुल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कुसमी थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Next Post

आजादी की वर्षगांठ पर माधवनगर में मुंबई के कलाकार जूनियर अमिताभ बच्चन की आकर्षक प्रस्तुति

Sat Aug 15 , 2026
कटनी।आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर 15अगस्त को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संतनगरी माधवनगर में सपना ब्यूटी स्टूडियो एण्ड एकाडमी में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ अपार उत्साह एवं विविध प्रतिस्पर्धात्मक रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनायी गयी।मुंबई से पहुंचे जूनियर कलाकार अमिताभ बच्चन की शानदार प्रस्तुति ने समा बांधा। स्वतंत्रता […]

You May Like