आजादी की वर्षगांठ पर माधवनगर में मुंबई के कलाकार जूनियर अमिताभ बच्चन की आकर्षक प्रस्तुति

कटनी।आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर 15अगस्त को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संतनगरी माधवनगर में सपना ब्यूटी स्टूडियो एण्ड एकाडमी में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ अपार उत्साह एवं विविध प्रतिस्पर्धात्मक रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनायी गयी।मुंबई से पहुंचे जूनियर कलाकार अमिताभ बच्चन की शानदार प्रस्तुति ने समा बांधा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोपालदास जी आत्माराम दरबार से एवं विशिष्ट अतिथि के रूप श्री इंद्रजीत सिंह

श्री राम दौलतानी श्री वासूदेव प्रीतम दास पार्षद गोविंद चावला की गरिमामयी उपस्थिति रही।अतिथि गणों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान गया।

कार्यक्रम में सपना ब्यूटी स्टूडियो एण्ड एकाडमी की संचालक सपना मोटवानी सुशील मोटवानी ने अतिथियों का पुष्पमाला पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया।रूपवसंत एंड म्यूजिकल ग्रुप से रूपचंद आडवाणी एवं टीम ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा मोटवानी द्बारा किया गया एवं प्रतिभावान छात्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुति का जजमेंट जज के रूप में समाजसेवी पायल जैतवानी एवं सोनल आडवाणी

पूनम मूलचंदानी बबीता जसूजा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पिंकी नामदेव किरन जेतवानी

नवल जेतवानी स्पेशल परफार्मेंस से कार्यक्रम में सहभागिता निभायी।

10देशभक्ति गीतों पर उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर सपना मोटवानी द्बारा प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 5100द्बितीय पुरस्कार के रूप में 3100और तृतीय पुरस्कार 2100रूपये तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बडी संख्या में सामाजिक जनों महिलाओं की उपस्थिति रही।

 

*डांस प्रतियोगिता में इन बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुति*

 

आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर ईनामी प्रतियोगी कार्यक्रम में युविका नागवानी, धेर्य आसरानी, सोम्या खानेचा,गरीमा, आरवी युवीका रोचवानी मो. कृतिका मंगलानी, रौनक मंगलानी उम्र 11 साल चाहत चाँदवानी मोहित राजपाल सिद्धार्थ राजपाल ईशिका नागदेव उम्र 8 साल कृशा खानेचा उम्र 8 साल नव्या नागवानी, पूजा शादीजा शिवांश आदिचा, प्रियांश आहूजा हंसिका डोड़ानी, एंजिल सभागचंदानी पीहू मुलवानी, नव्या मुलवानी हंसिका जेठवानी नित्या नावानी दीपिका चौधरी, निशांत चौधरी, मानसी चौधरी वंदे मातरम् ग्रुप, आहना, रिहान, नायरा-श्रद्धा दिवेदी, अंजली दिवेदी तनिष्का भाटीजा उम 13

सिद्धी माखीजा दीया जेठवानी मिशठी आरोही फुटवानी वैष्णवी पांडे (संजय नगर सरिता पंजवानी, ख़ुशी पंजवानी, (सिंगिंग) जेनिल छत्तानी, रायना छत्तानी जिया एंड रितिका एंड ग्रुप

प्रित ग्रुप हितांशी वंश याशिका परिचा संध्या, द्वित्या वंशकार आदि ने डांस प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।

 

*जूनियर अमिताभ बच्चन ने देशभक्ति गीत -मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो पर दी शानदार प्रस्तुति*

 

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुंबई से कटनी माधवनगर पहुंचे जूनियर अमिताभ बच्चन राजकुमार भागतानी ने अमिताभ बच्चन के फिल्मी डायलॉग से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया तथा देशभक्ति गीत मेरे देश पप्रेमियों आपस में प्रेम करो सहित अन्य गीतों पर कार्यक्रम में सहभागी प्रतिभागियों के साथ जमकर डांस किया आयोजन समिति के सदस्यों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

 

*प्रतिभावान बच्चों को मंच मिलने से मनोबल बढता है-सपना मोटवानी*

 

सपना ब्यूटी स्टूडियो एण्ड एकाडमी की डायरेक्टर श्रीमति सपना मोटवानी ने कहा कि प्रतिवर्ष 15अगस्त को प्रतिभावान बच्चों को नयी ऊर्जा एवं उनका भनोबल बढाने के उद्देश्य से मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है,कई बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी प्रथम द्बितीय पुरस्कार के अलावा सांत्वना पुरस्कार भी बच्चों को भेंट किये गये।समासेवी श्रीमति पायल जैतवानी ने कहा कि सपना जी बच्चों के सपने को साकार कर समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य कर रही है ऐसे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है,सोनम आडवाणी ने कहा समाज के बच्चों को एक स्थान पर मंच से उनकी पप्रतिभा का आंकलन होता है बच्चों में हर वर्ष 15अगस्त की पप्रतीक्षा रहती है,मोटवानी परिवार का सामाजिक सराहनीय कार्य है।

Next Post

उल्लासपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Sat Aug 15 , 2026
नरसिंहपुर। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत मंत्री प्रहलाद पटेल ने कलेक्टर […]

You May Like