सोयाबीन के खेत में बैठा था 11 फीट लंबा अजगर

अहमदपुर। जिला मुख्यालय के समीप वन परिक्षेत्र के ग्राम शंकरपुरा करलत पठार में गुरुवार देर रात करीब 11 फीट लंबे विशालकाय अजगर के निकलने से हड़कंप मच गया. अजगर भूसे के ढेर में दिखाई दिया और बाद में सोयाबीन की फसल में जा घुसा. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और वन विभाग व पुलिस को सूचना दी गई

ग्रामीणों के बताए अनुसार, शंकरपुरा करलत पठार निवासी गफ्फार भाई के खेत पर बने मकान के पास भूसे के ढेर में ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी. लोगों को देखते ही वह भूसे के ढेर से निकलकर समीप के सोयाबीन के खेत में जा छिपा. करीब 11 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई. सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को जानकारी दी.

जिला मुख्यालय से रेस्क्यू टीम के पहुंचने तक करीब दो घंटे ग्रामीण अजगर पर नजर बनाए रहे. टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस आरक्षक तेज सिंह, राहुल देवड़ा, भगवान सिंह मालवीय, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। सोयाबीन की घनी फसल के बीच छिपे अजगर को पकडऩा चुनौतीपूर्ण था.काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया. अजगर को रेस्क्यू बैग में सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग की टीम के अनुसार, उसे वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा जाएगा. अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

 

 

Next Post

वीआईटी में गायत्री परिवार ने लगाया वृहद पुस्तक मेला

Sat Sep 12 , 2026
सीहोर। वीआईटी विश्वविद्यालय परिसर में गायत्री परिवार द्वारा एनएसएस इकाई के सहयोग से तीन दिवसीय वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया गया. मेले का शुभारंभ कुलपति डॉ. सतीश कुमार मोढ़ एवं ऑपरेशन डायरेक्टर डॉ. एस प्रभाकर ने किया. पुस्तक मेले में आचार्य श्रीराम शर्मा आचार्य के चर्चित वांग्मय सहित करीब […]

You May Like