सीहोर। वीआईटी विश्वविद्यालय परिसर में गायत्री परिवार द्वारा एनएसएस इकाई के सहयोग से तीन दिवसीय वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया गया. मेले का शुभारंभ कुलपति डॉ. सतीश कुमार मोढ़ एवं ऑपरेशन डायरेक्टर डॉ. एस प्रभाकर ने किया. पुस्तक मेले में आचार्य श्रीराम शर्मा आचार्य के चर्चित वांग्मय सहित करीब 10 हजार पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया. मेले के समापन पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया. सुरेश श्रीवास्तव ने भारतीय संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला. गायत्री परिवार के विद्वान कृष्णा शर्मा ने डॉ. उर्वशी ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में गायत्री परिवार के आरके सिंह, विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. विनोद भट्ट एवं डॉ. देव व्रत सहित अन्य उपस्थित थे. इस अवसर पर विद्यार्थियों की जिज्ञासा का भी समाधान किया गया.
