आवारा मवेशियों पर नगर निगम की कार्रवाई, गौशाला भेजे गए

सिंगरौली: नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में बैढ़न मेन रोड पर विशेष अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान सड़क पर घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला भेजा गया।नगर निगम के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिसे देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम का यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने पालतू मवेशियों को खुला न छोड़ें, ताकि शहर में यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Next Post

स्कूल से लौट रहे छात्र पर नुकीली वस्तु से हमला

Fri Jul 10 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया. शीलनाथ कैंप निवासी अंश येवले ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रहा था. पिंक फ्लॉवर स्कूल के पास उसे पहले उसी […]

You May Like