इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया. शीलनाथ कैंप निवासी अंश येवले ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रहा था.
पिंक फ्लॉवर स्कूल के पास उसे पहले उसी स्कूल में पढ़ चुका सोम्य अग्रवाल मिला. विवाद के दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे दाहिने कंधे के पीछे चोट लग गई और खून निकलने लगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
