अमेरिका की सरकारी एजेंसियों और कंपनियों पर हैकर्स का साइबर हमला

वाशिंगटन, 21 जुलाई (वार्ता) माइक्रोसॉफ्ट के शेयरपॉइंट एप्लिकेशन में एक कमज़ोरी के चलते हैकर्स ने अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और कंपनियों पर हमला किया। वाशिंगटन पोस्ट ने अधिकारियों और निजी शोधकर्ताओं के हवाले से यह जानकारी दी।

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार हैकर्स ने पिछले कुछ दिनों में माइक्रोसॉफ्ट के व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले सर्वर सॉफ़्टवेयर में एक बड़ी सुरक्षा चूक का फ़ायदा उठाकर सरकारी एजेंसियों और कंपनियों पर वैश्विक हमला किया है।

अखबार के अनुसार इससे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एजेंसियां, विश्वविद्यालय और ऊर्जा कंपनियां प्रभावित हुई हैं। अखबार ने कहा कि अमेरिका के साथ-साथ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने भी शेयरपॉइंट सर्वर की कमज़ोरी की जाँच शुरू कर दी है। साथ ही प्रकाशन ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक स्थिति को ठीक करने के लिए कोई अपडेट जारी नहीं किया है।

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि हैक किसने किया और उसका अंतिम लक्ष्य क्या था।

 

Next Post

दिल्लीवासियों को मिलेगी 30 से अधिक नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’की सौगात : स्वास्थ्य मंत्री

Mon Jul 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि इस महीने दिल्लीवासियों को 30 से अधिक नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ की बड़ी सौगात मिलेगी। डॉक्टर सिंह ने आज यहां सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक के बाद कहा कि इसी […]

You May Like

Play sound