एडीजी सोनाली मिश्रा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रेलवे सुरक्षा बल में महानिदेशक नियुक्त

भोपाल: केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा की 1993 बैच की वरिष्ठ अधिकारी सुश्री सोनाली मिश्रा को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रेलवे सुरक्षा बल का महानिदेशक नियुक्त किया है। वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, चयन/भर्ती, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थीं।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए राज्य शासन ने उनकी सेवाएं भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली को सौंप दी हैं। यह प्रतिनियुक्ति उनकी नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। सुश्री मिश्रा के इस महत्वपूर्ण केंद्रीय पद पर नियुक्ति को राज्य पुलिस प्रशासन के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

Next Post

एडवोकेट बृजेन्द्र सिंह बघेल जिला अधिवक्ता संघ सीधी के अध्यक्ष निर्वाचित

Thu Jul 31 , 2025
सीधी:जिला अधिवक्ता संघ सीधी के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के आज परिणाम घोषित हुए। 5 बार जिला अधिवक्ता संघ सीधी के अध्यक्ष रह चुके सीनियर एडवोकेट बृजेंद्र सिंह बाघेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शत्रुघन तिवारी को 106 मतों के अंतर से पराजित कर जिला अधिवक्ता संघ सीधी के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित […]

You May Like