श्रद्धालय वृद्धाश्रम में गुलाब उद्यान बना

धार /- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के भोज शोध संस्थान द्वारा संचालित श्रद्धालय वृद्धाश्रम में औषधि व फ़ल उद्यान के साथ अब गुलाब उद्यान तैयार हो गया है। संस्थान के निदेशक डॉ दीपेन्द्र शर्मा ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम प्रकल्प अंतर्गत 150 गुलाब के पौधो का उद्यान विकसित किया गया है। गुलाब उद्यान प्रकल्प में इंदौर से कमल मोदी, भूपेश शर्मा, महुँ से अजय कैथवास, धन्नड से तन्मयओम प्रकाश शर्मा का विशेष सहयोग व योगदान रहा। आश्रम के वृद्धजनों भागवंता बाई, कृष्णा बाई, कला बाई, तोताराम भाई, शिव आर्य, रामेश्वर पटेल, महेश पाटीदार, माखन राठौर, पूरनचंद सक्सेना तथा रानी पंवार, विद्या गुंजाल, रोशनी राठौर, भूमि व दक्षिता का सराहनीय योगदान रहा। अल्प समय में यह उद्यान विकसित हुआ है। देशी किस्म के 150 गुलाब के पौधे लगाए गए है। इनकी विशेष देखरेख तोताराम लववंशी व कला बाई द्वारा की जा रही है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।

Next Post

भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे बैढ़न

Sun Jul 19 , 2026
सिंगरौली । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटिदार आज रविवार की शाम के वक्त सीधी होते हुये कार से सिंगरौली पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, सीडा अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल समेत अन्य भाजपाइयों ने स्वागत किया। जिला मुख्यालय बैढ़न पहुंचने के बाद पिछड़ा वर्ग के […]

You May Like