पत्रकार वह जो खबरों से बहती हवा का रुख बता दे : मंत्री सिंह

नवभारत के धनंजय श्रीवास्तव समेत अन्य पत्रकारों को किया गया सम्मानित
जबलपुर: दुनिया के 200 से अधिक देशों में वैदिक संस्कृति व आध्यात्म को पुर्नप्रतिष्ठित करने वाले नर्मदा के गौरवपुत्र महर्षि महेश योगी का 12 जनवरी को 106 वी जयंती पूरे विश्व में शंखनाद से प्रारंभ होकर धूमधाम से मनाई गई। इसी क्रम में जबलपुर में गत 23 वर्षों से निरन्तर जारी सकारात्मक धार्मिक कवरेज हेतु इस वर्ष भी रविवार को शहीद स्मारक परिसर के खुले मंच पर आयोजित किया गया। इस वर्ष फोटो जर्नलिस्ट संजय चौधरी को लाइफ टाईम पुरस्कार से उनकी 25 वर्ष की फोटो जर्नलिज्म पर प्रदान किया।

कार्यक्रम में अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,  प्रशांत सिंह महाधिवक्ता, लोककर्म विभाग मंत्री राकेश सिंह, बाबू विश्वमोहन, पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खम्परिया व मुख्य वक्ता रविन्द्र बाजपेई थे। इस अवसर पर चिकित्सा जगत में अपनी अमूल्य सेवाओं के लिये डॉ. व्ही. के. भारद्वाज, डॉ. राजेश धीरावाणी, डॉ. दीपक बहरानी. डॉ. परिमल स्वामी, डॉ. आनंद तिवारी, डॉ. रजनीश गर्ग को चिकित्सा रत्न सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन समिति के विजय जयसवाल, राजेन्द्र कुमार टेहनगुरिया, राजीव गुप्ता, राजेश पाठक, बच्चन श्रीवास्तव, मुन्ना गुजर, जसवीर चौपड़ा के साथ नवभारत से संपादक अविनाश दीक्षित, एच आर गोविंद दुबे, एजीएम निर्मल सिंह परिहार, अजहर खान आदि उपस्थित थे।

पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत हुए धनंजय श्रीवास्तव
महर्षि पत्रकारिता संस्थान के संस्थापक जादूगर एस. के. निगम और लोककर्म विभाग के मंत्री राकेश सिंह द्वारा नवभारत के धनंजय श्रीवास्तव को महर्षि पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही दीपक राव, मनोज वर्मा, आलोक बनर्जी, राजेन्द्र मिश्रा, मदन अवस्थी, अनुराग तिवारी जैसे अन्य पत्रकारों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Next Post

बांदरा के जंगल में चल रहा था जुआं, बंडोल पुलिस ने मारी रेड

Mon Jan 13 , 2025
सिवनी : थाना प्रभारी बंडोल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बांदरा के जंगल में सागौन के पेड के नीचे कुछ लोग ताश पत्तो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत जुआ मन्ना का खेल खेल रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल उनि. चंद मरावी के […]

You May Like