पारिवारिक विवाद में पोते ने दादा की की डंडे से पीट-पीट कर की हत्या, पोता फरार 

अनूपपुर, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के बेलिया गांव में एक पोते ने 85 वर्षीय दादा गोरेलाल पनिका को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। गंभीर रूप से घायल दादा ने जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम उपरांत परिजनों को सौप कर आरोपी पोते रवि पनिका की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया, गुरूवार-शुक्रवार की रात रवि पनिका शराब के नशे में घर लौटा। उसने पत्नी को जगाकर खाना मांगा और गालियां दीं। पत्नी के मना करने पर रवि ने लकड़ी की चौकी से उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर दादा गोरेलाल पनिका ने बीच-बचाव किया। रवि ने उन्हें भी गालियां दीं। दादा पुलिस को सूचना देने सड़क पर निकले, तभी रवि ने पीछे से उन पर डंडे से लगातार हमला कर दिया। हमले में दादा के एक हाथ की हड्डी दो जगह से टूट गई, सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। घायल गोरेलाल पनिका सड़क पर गिर गए। रवि के पिता प्यारेलाल पनिका ने उसे रोकने की कोशिश की, पर आरोपी फरार हो गया। घायल हुए गोरेलाल पनिका और उसके बेटे प्यारेलाल पनिका को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां वृद्ध गोरेलाल पनिका की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Next Post

नशे के खिलाफ सडक़ पर उतरी नीमच पुलिस, वाहन रैली से दिया जागरूकता का संदेश

Fri Oct 2 , 2026
नीमच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर जिले में चल रहे मद्य निषेध सप्ताह के तहत नीमच पुलिस ने शुक्रवार को शहर में वाहन रैली निकालकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान ‘नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो’ और ‘नशा नहीं, जीवन चुनें’ […]

You May Like