सरकारी योजना के नाम पर साइबर ठगी: किसान के खाते से 18,200 गायब

सलामतपुर। साइबर ठगों ने एक बार फिर सरकारी योजना के नाम पर भोले-भाले ग्रामीण को निशाना बना लिया। रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी किसान किशन सिंह लोधी के खाते से 18,200 की ठगी कर ली गई।

जानकारी के अनुसार, किसान के मोबाइल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप से एपीके लिंक भेजा गया था। किसान के बच्चों ने अनजाने में लिंक डाउनलोड कर लिया, जिसके कुछ समय बाद ही गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उनके बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन में 18,200 उड़ गए।

घटना का पता चलते ही किसान ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। किशन सिंह का कहना है कि लिंक डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया था और खाते से पैसे अपने आप निकल गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, साइबर अपराधी अब सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं। लगातार चल रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद ग्रामीण अब भी इन जालसाजों के शिकार बन रहे हैं।

Next Post

साध्वी नहीं, एक साधक हूं, युवाओं को धर्म के मार्ग पर लाने का संकल्प लिया 

Thu Nov 13 , 2025
रायसेन। प्रयागराज महाकुंभ के समय से चर्चा में रहीं एंकर और सिंगर हर्षा रिछारिया बुधवार शाम राजधानी भोपाल से रायसेन पहुंचीं। समाजसेवी मुन्नालाल सोनी के निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए आज कहा कि उन्होंने सब कुछ छोड़कर अध्यात्म के मार्ग पर काम शुरू किया है। उन्होंने स्पष्ट किया […]

You May Like