नेशनल ब्रदर्स डे: हर मुश्किल में साथ खड़ा रहने वाला है भाई

जबलपुर: हर साल आज यानि 24 मई को मनाया जाता है राष्ट्रीय ब्रादर्स डे, भाई सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि जिंदगी का वो साथी होता है जो हर परिस्थिति में बिना कहे साथ खड़ा रहता है। बचपन की शरारतों से लेकर जिम्मेदारियों तक, भाई का साथ जीवन को मजबूत बनाता है।ये दिन उस रिश्ते को समर्पित है, जिसमें प्यार कम और परवाह ज्यादा दिखाई देती है। भाई अक्सर अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर नहीं करते, लेकिन परिवार की हर जिम्मेदारी और मुश्किल समय में सबसे पहले वही साथ खड़े नजर आते हैं।बचपन में खिलौनों और टीवी के रिमोट को लेकर होने वाली लड़ाइयां, बड़े होने पर जिम्मेदारियों और सपनों को साझा करने में बदल जाती हैं। समय के साथ रिश्तों के मायने बदलते हैं, लेकिन भाई का साथ हमेशा भरोसे का एहसास दिलाता है।
लड़ाई और प्रेम दोनों बराबर
कभी स्कूल छोड़ने ले जाना, कभी गलती होने पर डांटकर समझाना, तो कभी खुद की जरूरतें छोड़कर परिवार की खुशियों को प्राथमिकता देना भाई अक्सर बिना कुछ कहे बहुत कुछ कर जाता है। घर में सबसे ज्यादा लड़ाई भी उसी से होती है और सबसे ज्यादा भरोसा भी उसी पर होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सोशल मीडिया पर हजारों दोस्तों से जुड़े हैं, लेकिन मुश्किल समय में सबसे पहले जिस व्यक्ति का फोन आता है, वह अक्सर एक भाई ही होता है।
“रोने से पहले आपकी परेशानी समझ ले”
समय के साथ रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं। नौकरी, पढ़ाई और जिम्मेदारियों के कारण कई भाई अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं, लेकिन दूरी कभी रिश्तों की गर्माहट कम नहीं कर पाती। एक फ़ोन कॉल, एक मैसेज या बचपन की कोई पुरानी तस्वीर आज भी भावनाओं को ताजा कर देती है। कई परिवारों में बड़े भाई पिता की तरह जिम्मेदारियां निभाते हैं। वहीं छोटे भाई घर की रौनक और हंसी की वजह बनते हैं। यही कारण है कि भाई का रिश्ता सिर्फ खून का नहीं, बल्कि भरोसे, सुरक्षा और भावनाओं का रिश्ता माना जाता है।

Next Post

दलदल में फंसे भैंस के बछड़े को गौसेवक ने बचाया

Sun May 24 , 2026
शिवपुरी: दिनारा क्षेत्र के पिछोर तिराहे स्थित अशोक होटल के पास एक बड़ा हादसा टल गया, जब खेत में भरे पानी और दलदल में एक भैंस का बछड़ा फंस गया। जानकारी के अनुसार तेज गर्मी के कारण खेतों में भरे पानी में भैंस और उसका बछड़ा पानी पीने पहुंचे थे। […]

You May Like