हरित अमोनिया निविदा की अवधि 30 जून तक बढ़ी

नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने ग्रीन अमोनिया के उत्पादन एवं आपूर्ति से संबंधित निविदा में बोली लगाने की अंतिम तिथि बढा़कर अब 30 जून कर दी है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत नवरत्न एसईसीआई ने निविदा की यह तारीख बढ़ाते हुए कहा है कि अब बोली प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। एसईसीआई की पिछले वर्ष सात जून को जारी ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन योजना का उद्देश्य देश भर में 13 चिन्हित उर्वरक संयंत्रों की वार्षिक 7,24,000 टन ग्रीन अमोनिया का उत्पादन और दीर्घकालिक आपूर्ति को सक्षम बनाना है।

एसईसीआई कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में समग्रता को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ दीर्घकालिक ऑफटेक समझौतों पर हस्ताक्षर करेगा जिससे उत्पादक 10 वर्ष की अनुबंध अवधि के दौरान बाजार की निश्चितता के साथ कार्य कर सकेंगे। इस बारे में कंपनी की वेबसाइट पर निविदा अनुभाग में व्यापक जानकारी दी गई है।

Next Post

राजस्थान करेगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी: मांडविया

Wed Jun 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार कहा कि राजस्थान पांचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा। श्री मांडविया ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पहली बार राजस्थान नवंबर 2025 में पांचवेें खेलो इंडिया […]

You May Like