राजस्थान करेगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी: मांडविया

नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार कहा कि राजस्थान पांचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा।

श्री मांडविया ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पहली बार राजस्थान नवंबर 2025 में पांचवेें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा। इनमें 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के चार हजार से ज्यादा एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे। इन खेलों में युवाओं, एकता और खेल उत्कृष्टता का प्रदर्शन देखने को मिलेगा है।”

उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों के जरिए हम एथलीटों को सशक्त बनाने और भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने के लिए जमीनी स्तर के खेलों को मजबूत बनाते हैं।

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार होगा जब राजस्थान इन खेलों की मेजबानी करेगा। नवंबर में होने वाले इन खेलों के लिए पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर मेजबान और राजस्थान यूनिवर्सिटी सह-मेजबान होंगे।

Next Post

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बंगलादेश पर कसा शिकंजा

Wed Jun 25 , 2025
कोलंबो 25 जून (वार्ता) असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो और सोनल दिनुशा (दो-दो विकेट) के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को बंगलादेश के 220 रन पर आठ विकेट झटक कर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। बंगलादेश ने टॉस जीतकर […]

You May Like

मनोरंजन