मॉयल का उत्पादन सितंबर में बढ़कर 1.52 लाख टन

नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की मैंगनीज अयस्क उत्पादक कंपनी मॉयल का उत्पादन सितंबर में 3.8 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख टन पर पहुंच गया।

इस्पात मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह कंपनी का सितंबर महीने का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। उसने बताया कि अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग 5,314 मीटर तक पहुंच गई, जो 46 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है। यह अपने संसाधन आधार के विस्तार पर कंपनी के गहरे फोकस को दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में मिनीरत्न कंपनी का उत्पादन 10.3 प्रतिशत बढ़कर 4.42 लाख टन पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.3 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान बिक्री भी 18.6 प्रतिशत बढ़कर 3.53 लाख टन हो गयी।

कंपनी के प्रदर्शन पर मॉयल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजीत कुमार सक्सेना ने कहा, “प्रमुख मानकों में वृद्धि मॉयल की अपनी परिचालन उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपनी सभी संचालित खदानों में अन्वेषण पर निरंतर जोर देने के साथ मॉयल मैंगनीज क्षेत्र में अग्रणी बने रहने के लिए अपने भंडार/संसाधनों को बढ़ाने की अच्छी स्थिति में है।”

 

 

Next Post

सांबा में संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद बीएसएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया

Sat Oct 4 , 2025
सांबा, 04 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार तड़के व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर के एक अग्रिम गांव के पास […]

You May Like