आईएएस वर्मा के खिलाफ कोलार थाने में शिकायत, ब्राह्मण समाज ने की कार्रवाई की मांग

भोपाल। आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ बुधवार को कोलार थाने में शिकायत आवेदन दिया गया. भोपाल में ब्राहामण महासभा की कोलार इकाई ने संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इस अवसर पर अखंड़ ब्राह्मण सेवा समिति (भारतवर्ष) के प्रदेश संगठन महामंत्री उमेश शर्मा ने थाना प्रभारी संजय सोनी से मांग की है कि अधिकारी वर्मा के खिलाफ एक्शन लिया जाए. उमेश शर्मा ने मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज आक्रोशित है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संतोष वर्मा को उनके कार्यभार से मुक्त करे. बेटियों को लेकर वर्मा ने जो शब्द बोले हैं वह माफी के हकदार भी नहीं है.

ब्राह्मण समाज की मांग पर कोलार थाना प्रभारी ने मामले में जांच कराने और कार्रवाई को आगे बढाने का आश्वसन दिया है. इस मौके पर ब्राह्मण समाज में संभाग अध्यक्ष केके द्विवेदी, महिला प्रकोष्ठ की सुमित्रा शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, भैयालाल द्विवेदी, जे पी मिश्र, रमापति शर्मा, केके मिश्र, संकटमोचन मिश्र, संतमणि शर्मा के साथ समाज के लोग बड़ी संख्या में कोलार थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन से संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

सुमित्रा शुक्ला ने कहा कि विगत दिनों आईएएस सन्तोष वर्मा द्वारा दिए गए मूर्खतापूर्ण वकतव्य के विरोध में लोगों में गुस्सा है. पुलिस थाना कोलार में थाना प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महासभा सदस्यों ने यह मांग भी की है कि यदि संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण कर सकता है. इसकी जवाबदेही मप्र शासन की होगी.

Next Post

फर्जी बिल्टी की आड़ में ले जाई जा रही 20 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Wed Nov 26 , 2025
मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रक कंटेनर से 120 पेटी अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब जप्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये तथा प्रयुक्त कंटेनर वाहन की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक […]

You May Like