फर्जी बिल्टी की आड़ में ले जाई जा रही 20 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रक कंटेनर से 120 पेटी अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब जप्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये तथा प्रयुक्त कंटेनर वाहन की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देश, एएसपी टी.एस. बघेल तथा एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना नाहरगढ़ प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी की टीम ने यह कार्रवाई की।

दिनांक 26 नवंबर को मुखबिर सूचना पर बसई–डिगांव रोड स्थित झलारा फंटे पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान गुजरात नंबर के कंटेनर GJ 01 BY 5250 को रोककर तलाशी ली गई। चालक भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। कंटेनर में लोहे के पलंग की फर्जी बिल्टी की आड़ में 120 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिनके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

कार्यवाही में निरीक्षक वरुण तिवारी सहित उनि साजिद मंशुरी, प्रआर राकेश शर्मा, आरक्षक महेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, मनीष दास, चालक लियाकत मेव एवं साइबर सेल मंदसौर की भूमिका सराहनीय रही।

Next Post

अनुपम राजन को जन संपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Wed Nov 26 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनुपम राजन को जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। वे वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग,अपर मुख्य सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, संसदीय कार्य विभाग (अतिरिक्त प्रभार) के पदों पर कार्यरत हैं। सरकार ने […]

You May Like