सीहोर सड़क हादसा विवाद: जताखेड़ा और खोखरी में हालात सामान्य, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 6 फरार

सीहोर। एक दिन पहले शुक्रवार को मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जताखेड़ा के समीप हुए सड़क हादसे के बाद उपजे तनाव के बाद ग्राम खोखरी व जताखेड़ा में हालात सामान्य हैं. पुलिस बल मौके पर तैनात है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फिलहाल आधा दर्जन आरोपी फरार बताए जाते हैं.

गौरतलब है कि शुक्रवार को ग्राम सत पिपलिया निवासी कमलेश वर्मा की बाइक की ग्राम खोखरी निवासी बबलू खां की बाइक से भिड़ंत हो गई थी. बाइक पर बबलू के साथ रसीद खां और छोटे खां भी सवार थे. इस दौरान कमलेश का इन तीनों से विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि बबलू खां ने अपने गांव के साहिल खां, इकबाल, सोहिल को बुला लिया. फिर सबने मिलकर कमलेश के साथ जमकर मारपीट कर दी. मामले की जानकारी कमलेश के परिजनों को मिलने पर उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और वह एकत्रित होकर खोखरी जाने लगे. सूचना मिलने पर मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. पुलिस ने कमलेश वर्मा की शिकायत पर आरोपी बबलू खां, साहिल, इकबाल, छोटे खां, रसीद खां, सोहिल सहित सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया था. मामले में थाना प्रभारी सुनील मेहर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपद्रव के एक आरोपी बबलू खां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष आरोपी फरार बताए जाते हैं.

Next Post

पतंजलि फूड्स की कारोबारी आय का आंकड़ा 2025-26 में 40,169.58 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर

Sat May 30 , 2026
मुंबई, 30 मई (वार्ता) दैनिक उपभोग, पर्सनल केयर और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं का कारोबार करने वाली प्रमुख कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने खरेलू उपभोक्ता मांग के मजबूत रुझानों के बल पर 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 में की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में परिचालन से […]

You May Like