इंदौर: नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने नवरात्रि के चलते शहर में रात्रीकालीन सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रमुख चौराहों, सड़कों और गरबा पंडालों के आसपास सफाई पर जोर दिया। जंजीर वाला चौराहा, जीएसआयटीएस, लैंटर्न चौराहा सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
आयुक्त ने फुटपाथ क्लियर करने, बस स्टॉप पर कचरा हटाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और पोस्टर-पंपलेट चिपकाने वालों पर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्लांटेशन की कटिंग समय पर करने और गलियों-बैकलैन की सफाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण में अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, डी.आर. लोधी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
