मुंबई से इंडोनेशिया के डेनपसार के लिए उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

नयी दिल्ली, (वार्ता) विमान सेवा कंपनी इंडिगो मुंबई से इंडोनेशिया के डेनपसार के लिए अगले महीने से उड़ान शुरू करेगी।

एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि वह 18 अक्टूबर से दोनों शहरों के बीच दैनिक सेवा शुरू करने वाली है। डेनपसार इंडोनेशिया के बाली प्रांत की राजधानी है। यह बाली के लिए उसकी दूसरी उड़ान होगी। इससे पहले उसने बेंगलुरु से बाली के लिए सेवा शुरू की थी। कंपनी इस मार्ग पर ए320 विमान का परिचालन करेगी।

इंडिगो के विपणन प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि बाली भारतीय पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। इंडिगो का प्रयास यात्रा को ज्यादा सुलभ और आरामदेह बनाने का है।

 

Next Post

ऑप्टिमस के साथ संयुक्त उपक्रम लगायेगी नथिंग

Fri Sep 26 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) लंदन स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी नथिंग ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसका उप-ब्रांड रही सीएमएफ अब एक स्वतंत्र सहायक कंपनी के रूप में काम करेगी और भारत इसके संचालन, अनुसंधान एवं विकास तथा विनिर्माण का केंद्र बनेगा। साथ ही उसने भारतीय कंपनी ऑप्टिमस के साथ एक […]

You May Like