स्मार्ट वर्किंग के लिए युवाओं को नवाचार से जुडऩा होगा

सीहोर। विधायक सुदेश राय ने युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार और स्वरोजगार के अवसरों से जोडऩे के उद्देश्य से तीन दिवसीय तकनीकी, नवाचार, करियर एवं उद्यमिता कार्यशाला का शुभारंभ किया. विधायक ने कार्यशाला में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में प्रस्तुत तकनीकी मॉडल और नवाचारों का अवलोकन भी किया. छात्र-छात्राओं से मॉडल की जानकारी भी प्राप्त की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि तकनीकी विज्ञान क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को यह कार्यशाला नहीं छोडऩा चाहिए. प्राचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया.

 

Next Post

देवीधाम पद यात्रियों के लिए लगे सेवा पंडाल

Wed Oct 14 , 2026
शाहगंज। मां विजयासन धाम सलकनपुर पहुंचने वाले पद-यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है. प्रतिदिन सैकड़ों पद यात्री मां विंध्यवासनी के दरबार में पहुंचने के लिए नगर से निकल रहे हैं. सुबह से लेकर शाम तक शाम से लेकर रात तक सड़क पर सिर्फ पद यात्री ही नजर आ रहे हैं. […]

You May Like

Play sound