बाइक चोर गैंग का सरगना गिरफ्तार, चोरी की 5 बाइके बरामद

रीवा:रीवा की सिरमौर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग के एक सरगना को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपों के कब्जे से चोरी की एक या दो नहीं बल्कि 5 बाइके बरामद की है. पुलिस के खुलासे में सबसे खास और अहम बात यह है कि बरामद हुई ज्यादातर बाइके उत्तर प्रदेश से चोरी कर रीवा लाई गई थी.फिलहाल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग के मुख्य सरगना रीवा के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोचरी निवासी ओझा कॉल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि यूपी से बाइक चोरी कर रीवा लाने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है. दरअसल यह खुलासा आज सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने किया है.

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कोचरी निवासी ओझा कोल के पास चोरी की बाइक है. सूचना की तस्दीक करने जब संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से चोरी की पांच बाइके बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख आंकी गई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की चोरी की बाइके उसके एक अन्य साथी द्वारा यूपी से चोरी कर रीवा लाई जाती थी. फिलहाल पुलिस अब आरोपी के दूसरे साथी की पता तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

वड़ा पाव खाकर काटे थे दिन… 300 जिंगल्स गाने के बाद मिली पहचान, जानें कैसे बदली किस्मत

Tue Jul 7 , 2026
मेरठ से दिल्ली और फिर मुंबई तक का सफर तय करने वाले फेमस सिंगर कैलाश खेर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने कभी तंगहाली से परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की थी। जब म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अनोखी और रूहानी आवाज गूंजती है, तो हर कोई उस आवाज […]

You May Like