श्री झूलेलाल चालीसा महा महोत्सव पर सामूहिक बहराणा साहिब का पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दमोह। श्री झूलेलाल चालीसा महा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री झूलेलाल मंदिर समिति व श्री झूलेलाल मंदिर महिला समिति द्वारा आयोजित सामूहिक (आस (आश) का बहराणा) सामूहिक पूजा प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें 18 अगस्त 2026 के दिन महिलाओं के द्वारा 200 से अधिक बहराणा साहिब सजाकर सामूहिक पूजन कर भगवान श्री झूलेलाल जी का आहवान किया गया।पूज्य पंडित महेश शर्मा द्वारा पूजन व पल्लव होने के बाद सभी बहराणा साहब दीप विसर्जित किए गए समाज के अध्यक्ष हरगोविंद लालवानी ,झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष मनीष आहूजा, सचिव रोहित आहूजा, राजकुमार केवलानी, डॉक्टर विनोद कुकरेजा, राजेश सचदेव, मदन लालवानी, विनोद अमूलनी, अनिल कोटवानी,कुंदन बाबा, ज्ञानचंद आहूजा, श्याम आहूजा, गुड्डू वाधवानी,अमित जसूजा,रोशन, तरुण, राहुल, निशू नाथानी गिरधारी तोलानी का इसमें विशेष सहयोग रहा। दीप विसर्जन के बाद सभी महिलाओं एवं बहनों को पुरस्कार स्वरूप भेंट दिए गए और सभी के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में सिंधु सेवा ग्रुप के सभी युवाओं ने जी जान से सहयोग किया।

Next Post

यश की 'टॉक्सिक' का काउंटडाउन शुरू, 21 अगस्त से खुलेगी एडवांस बुकिंग

Wed Aug 19 , 2026
मुंबई, 19 अगस्त (वार्ता) रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सिनेमाघरों में फिल्म की दस्तक में अब महज आठ दिन बाकी हैं। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज को लेकर आधिकारिक काउंटडाउन शुरू […]

You May Like