शादी के चार दिन पूर्व युवती ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

पन्ना।पन्ना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम जनवार मे उस समय शादी के घर मे मातम छा गया। जब विवाह के चार दिन पूर्व 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। हासिल जानकारी के अनुसार ग्राम जनवार निवासी प्रेमबाई पिता स्व. हल्काई आदिवासी उम्र 20 वर्ष जिसके पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौंत हो जाने के बाद वह अपनी मां के साथ ननिहाल जनवार मे रह रही थी। जिसकी शादी 7 मई थी और उसने 3 मई को ही किन्हीं अज्ञात कारणों के अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसमें पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आज 4 मई को पीएम कराया और शव परिजनों सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है।

Next Post

कोई भी राष्ट्रहित से बड़ा नहीं हो सकता : उप राष्ट्रपति

Sun May 4 , 2025
*छात्रों से कहा – राष्ट्रवाद सर्वप्रिय और भारतीयता हमारी पहचान* ग्वालियर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्रों से कहा है कि भारतीयता हमारी पहचान है। राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं। कोई भी राष्ट्रहित से बड़ा नहीं हो सकता। उप राष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि हमें राष्ट्रवाद के प्रति […]

You May Like