ईरान ने अमेरिका, इज़रायल से हिज़्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग की

वॉशिंगटन, 26 मार्च (वार्ता) ईरान ने अमेरिका, इज़रायल से एक संभावित शांति समझौते के तहत लेबनान स्थित शिया संगठन हिज़्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, ईरान ने मार्च के मध्य में यह रुख ज़ाहिर किया था। सूत्र ने बताया कि हिज़्बुल्लाह को ईरान से यह आश्वासन मिला है कि लेबनान में संघर्ष-विराम इस समझौते का एक हिस्सा होगा।

ईरान के एक उच्च-पदस्थ सूत्र ने बताया कि तेहरान लगभग एक महीने से अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सप्ताहांत में “बहुत ही सकारात्मक और सार्थक” बातचीत हुई और उन्होंने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर पांच दिनों के लिए हमले रोक दिये।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उसे केवल ऐसे संदेश प्राप्त हुए हैं जिनमें अमेरिका ने बातचीत करने की इच्छा ज़ाहिर की है।

 

Next Post

रुस ने संरा को यूक्रेन के रूसी सैनिकों पर किए गए अत्याचारों की रिपोर्ट सौंपी

Thu Mar 26 , 2026
मॉस्को, 26 मार्च (वार्ता) रूस ने संयुक्त राष्ट्र (संरा) को यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा रूसी युद्धबंदियों पर किए गए अत्याचारों के संबंध में दो रिपोर्टें सौंपी हैं। रूस के विदेश मंत्रालय में यूक्रेन शासन के अपराधों पर विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने यह जानकारी दी है। श्री मिरोशनिक ने […]

You May Like