दूसरों के नाम पर खाते खुलवाकर धोखाधड़ी, चार पर केस


इंदौर. दूसरे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें रुपए देकर खरीदनेऔर इन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी में करने का मामला सामने आया है. विजय नगर पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
आरोपियों ने अलग-अलग लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए. इसके बाद खाताधारकों को रुपए देकर खाते अपने कब्जे में ले लिए और इनका इस्तेमाल धोखाधड़ी से जुड़े लेनदेन में किया गया. पुलिस ने अरबाज खान, नदीम खान, सलमान और अनस अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया है. अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इन खातों से कितनी रकम का लेनदेन हुआ और धोखाधड़ी के नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं.

.....

Next Post

लोन की रकम लौटाने के नाम पर भेजा लिंक, खाते से 2.17 लाख रुपए निकले

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. लोन की रकम गलती से बैंक खाते में जमा होने की बात कहकर एक व्यक्ति को लिंक भेजकर क्लिक करवाया गया. लिंक खोलने के बाद उसके खाते में आई 2.17 लाख रुपए की रकम दूसरे बैंक खाते में चली गई. बाद में फाइनेंस कंपनी से फोन आने पर उसे […]

You May Like