फ्लाईओवर पर दो कारों की भिड़ंत, उड़े परखच्चे, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

जबलपुर। मदनमहल फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों कारें के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन गाडिय़ों के एयरबैग समय पर खुलने की वजह से एक बड़ी जनहानि टल गई और कारों में सवार लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि कार सवारों को मामूली चोटें आई है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।

मदनमहल थाना प्रभारी उमेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार, मदनमहल फ्लाईओवर पर पर दो कारों में आमने सामने टक्कर हुई । दुर्घटना का शिकार हुई एक कार में पूरा परिवार सवार था, जो किसी काम से जा रहा था। वहीं, दूसरी कार में केवल उसका चालक ही मौजूद था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही कारों के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत होते ही दोनों कारों के सेंसर ने काम किया और एयरबैग खुल गए। इसी सुरक्षा कवच की वजह से कार में बैठे परिवार और दूसरे चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। सभी सुरक्षित हैं और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मदनमहल पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को हटाकर थाने ले जाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। दोनों कारों की आमने-सामने किन परिस्थितियों में भिड़ंत हुई, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

मंत्री निर्मला भूरिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों से किया आत्मीय संवाद

Fri Oct 23 , 2026
झाबुआ. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने ग्राम छापरी (रजला) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र वसुनिया फलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी नियमित उपस्थिति तथा केंद्र में प्रतिदिन मिलने वाले नाश्ते और भोजन की जानकारी […]

You May Like