
बेगमगंज। इंदौर में पेयजल के कारण हुई भयावह स्थिति के मद्देनजर सरकार ने संपूर्ण मप्र में शुद्ध पेयजलापूर्ति कराने का बीड़ा उठा लिया है और अब सभी नगर सहित क्षेत्र में होने वाली पेयजलापूर्ति शुद्ध और हानि रहित हो इसको लेकर प्रशासनिक अमला जुट गया है.
इसी तारतम्य में पिछले एक सप्ताह से नपाध्यक्ष संदीप लोधी, सीएमओ राजेन्द्र शर्मा द्वारा नगर के सभी 18 वार्डों में शुद्धता पेयजलापूर्ति को लेकर सक्रिय हो गए हैं. सभी वार्डों में नालियों के बीच या पास से निकली पाइप लाइन को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं. कलेक्टर अरुण कुमार इसके अतिरिक्त नदी के पानी की सफाई के निर्देश नगरपालिका प्रशासन को दिए, पानी में ब्लीचिंग पाउडर एवं फिटकरी जैसे पदार्थ डाले जाए और लोगों को शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाए. क्योंकि सेमरी नदी के जल से ही नगर में पेयजलापूर्ति हो रही है तो इसका पानी शुद्ध रखा जाना आवश्यक है. तहसीलदार प्रमोद उइके ने बताया नागरिकों को शुद्ध पेयजलापूर्ति कराने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है, किसी भी कीमत पर दूषित जलापूर्ति नहीं होगी वो चाहे नगर हो या गांव शासन प्रशासन लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा, सेमरी नदी एवं बीना नदी के घाटों की प्रति दिन चैकिंग कराई जाएगी ताकि कोई पानी में मृत मवेशी या गंदा कचरा वगैर नहीं डाले. सभी नागरिकों को हरहाल मैं शुद्ध पेयजलापूर्ति की जाएगी.
विश्वकर्मा के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है. रविवार को नगर सहित आसपास की नदियों के जल की परख के लिए तहसीलदार प्रमोद उड़के ने भी शुद्ध पेयजलापूर्ति कराने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया. बीना नदी एवं सेमरी नदी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेमरी नदी के परसोरा घाट पर नदी के अंदर पालतू पशुओं के अवशेष पड़े मिली. उन्होंने ने उन्हें नदी के पानी के अंदर से निकलवाकर नदी से बहुत दूर एक बड़ा गड्डा कराकर उसमें डिस्पोजल कराया.
