
इंदौर: बुधवार दोपहर से रात 10 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा. कभी तेज बौछारें तो कभी हल्की बौछारें गिरी. इस बीच भोपाल मौसम विभाग ने मानसून के 9 दिन देरी से आने की घोषणा की है. शाम से जारी बारिश के दौर ने मौसम खुशनुमा कर दिया. शहरवासियों के चेहरे मंगलवार शाम से देर रात तक बारिश हुई, मगर आंकड़ों में सिर्फ आधा इंच से कुछ ज्यादा होना बताया गया है.
मौसम केंद्र के अनुसार आज दिन से लेकर रात 9 बजे 11.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। अभी तक कुल शहर में 86 मिलीमीटर कुल वर्षा हुई है, जो सामान्य से अभी 35 मिलीमीटर कम है. यूं देखा जाए तो शहर में अभी तक तीन इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है. मौसम विभाग मानसून को लेकर जारी ताजा जानकारी में दावा किया गया है कि मानसून आ गया है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर से आगे बढ़ गया है अगले दो से तीन दिन में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में बारिश होगी
