शिक्षक बने तहसीलदार, विद्यार्थियों को पढ़ाया अर्थशास्त्र 

सीहोर। तहसीलदार डॉ अमित सिंह ने शासकीय लाइब्रेरी में संचालित

यूपीएससी एवं एमपीपीएससी के छात्र-छात्राओं की अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण टॉपिक बेरोजगारी पर क्लास ली. उन्होंने विद्यार्थियों को एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में हाल ही में जोड़े गए ऋणात्मक मूल्यांकन के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि हमें प्रयास करना चाहिए कि परीक्षा में हमसे बेसिक प्रश्न गलत न हों. इसके लिए निरंतर अभ्यास करें, टेस्ट दे और स्वयं का मूल्यांकन करें. परीक्षा की तैयारी के दौरान यदि हम स्वयं के प्रति ईमानदार रहें तो सिलेक्शन की संभावना भी अधिक होती है.

Next Post

प्रशासनिक पहल काम आई: ग्राम टीटोडी का पूरा में पेयजल समस्या का हुआ स्थायी समाधान

Mon Jan 12 , 2026
राजगढ़। राजगढ़ विकासखंड के ग्राम टीटोडी का पूरा में पेयजल समस्या को जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा तत्काल गंभीरता से संज्ञान में लिया गया. मौके पर विभागीय अमले द्वारा त्वरित निरीक्षण उपरांत नवीन नलकूप का खनन कार्य कराया गया. जिसमें पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित पेयजल […]

You May Like