प्रशासनिक पहल काम आई: ग्राम टीटोडी का पूरा में पेयजल समस्या का हुआ स्थायी समाधान

राजगढ़। राजगढ़ विकासखंड के ग्राम टीटोडी का पूरा में पेयजल समस्या को जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा तत्काल गंभीरता से संज्ञान में लिया गया. मौके पर विभागीय अमले द्वारा त्वरित निरीक्षण उपरांत नवीन नलकूप का खनन कार्य कराया गया. जिसमें पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित पेयजल प्राप्त हुआ. नलकूप खनन के पश्चात हैंडपंप की स्थापना कर ग्रामवासियों को तत्काल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई, जिससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का प्रभावी एवं स्थायी समाधान संभव हो सका. इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है.

जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल सुनवाई अभियान अंतर्गत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में पेयजल समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में निरंतर कार्यवाही की जा रही है.

ग्रामवासियों ने कलेक्टर डॉ. मिश्रा, जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तत्परता, संवेदनशीलता एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है.

Next Post

चोरों ने एक रात में मोबाइल की पूरी दुकान साफ कर दी

Mon Jan 12 , 2026
शिवपुरी। जिले के करैरा कस्बे के कच्ची गली गोलंबर स्थित ‘श्रीराम मोबाइल शॉप’ पर दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यह चोरी सामान्य वारदातों से अलग है क्योंकि चोरों ने दुकान को निशाना बनाने के लिए पहले पूरी रेकी की और सबूत मिटा कर फरार हो […]

You May Like