चोरों ने एक रात में मोबाइल की पूरी दुकान साफ कर दी

शिवपुरी। जिले के करैरा कस्बे के कच्ची गली गोलंबर स्थित ‘श्रीराम मोबाइल शॉप’ पर दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यह चोरी सामान्य वारदातों से अलग है क्योंकि चोरों ने दुकान को निशाना बनाने के लिए पहले पूरी रेकी की और सबूत मिटा कर फरार हो गए।

दुकान संचालक नीरज गुप्ता के अनुसार चोरी की स्क्रिप्ट एक दिन पहले ही लिख दी गई थी। एक संदिग्ध युवक मुंह बांधकर दुकान पर आया था। दुकानदार का संदेह है कि उसी युवक ने नजर बचाकर दुकान की एक चाबी पार कर दी थी। बीती रात चोरों ने उसी चाबी का इस्तेमाल कर शटर का एक ताला खोला, जबकि दूसरा ताला तोड़ दिया। चोर दुकान में रखे नए मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए फोन, चार्जर और एक्सेसरीज के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी उखाड़ कर ले गए।

Next Post

ट्रम्प के 'डोनरो सिद्धांत' से बन रही है बहुध्रुवीय दुनिया : विचारक जार्ज यिओ

Mon Jan 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) सिंगापुर के पूर्व विदेश मंत्री और प्रमुख रणनीतिक विचारक जॉर्ज योंग-बून यिओ का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नयी ‘डोनरो डॉक्ट्रिन’ वैश्विक व्यवस्था को बहु-ध्रुवीय दुनिया की ओर तेजी से ले जा रही है। श्री यिओ ने यूनीवार्ता को दिये एक विशेष […]

You May Like