ग्वालियर: महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में महाराणा प्रताप चौक, गोला का मंदिर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सभी उपस्थितजनों ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर शहरवासियों से ग्वालियर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की।साफ-सफाई के उपरांत सभी उपस्थित जनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन एवं श्रद्धापूर्वक सम्मान अर्पित किया।
इस अवसर पर समाजसेवी पंकज सिंह राठौर, सत्यवीर बघेल, संतु तोमर, दिनेश भदौरिया, राजाराम कुशवाह, बंटू तोमर सहित समिति के संयोजक रामराज सिंह राजावत ने आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी ने नगर निगम से अपील की कि महापुरुषों की जयंती एवं आयोजनों के अगले दिन प्रतिमा स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जानी चाहिए, जिससे स्थल स्वच्छ और व्यवस्थित बने रहें। सभी का कहना था कि जनसहभागिता और प्रशासन के सहयोग से ही ग्वालियर स्वच्छता में नंबर-1 बन सकता है।
