ओटीपी समस्या से गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

सिंगरौली। जिले में इन दिनों गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। गैस सिलेंडर बुकिंग के दौरान मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऑनलाइन बुकिंग पूरी नहीं होने के कारण लोग सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंचकर सिलेंडर बुक कराने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार बैढ़न व देवसर में भी सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जब वे ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाते हैं तो मोबाइल पर ओटीपी नहीं आता, जिससे बुकिंग पूरी नहीं हो पाती। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंचकर बुकिंग कराने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि जिले में घरेलू गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। गैस एजेंसी संचालकों ने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

Next Post

व्यापारी से 55 लाख लूटने वाले गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए पहुंचे थे मुंबई 

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स थाना इलाके में व्यापारी से 55 लाख रूपए की लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के इरादे से बदमाश मुंबई पहुंच गए थे. भोपाल पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बता दें […]

You May Like