रायसेन का गौरव: 47 देशों की थाली तक पहुँचा यहाँ का बासमती चावल, CM डॉ यादव ने थपथपाई किसानों की पीठ

रायसेन: जिले में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों और कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को सराहते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान लगातार बढ़ रहा है और भारत खाद्यान्न उत्पादन के साथ-साथ कृषि निर्यात के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से रायसेन जिले की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए बताया कि यहां का बासमती चावल 47 देशों में निर्यात हो रहा है, जो न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसानों की मेहनत, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण और मूल्य संवर्धन के महत्व से भी अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Next Post

सीएम डॉ यादव का कांग्रेस से सवाल: राष्ट्रगीत पर धर्म का हवाला क्यों?

Sat Apr 11 , 2026
भोपाल: इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में वंदे मातरम गाने से कांग्रेस पार्षदों के इनकार का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम द्वारा धर्म का हवाला देते हुए राष्ट्रीय गीत गाने से मना करने पर सदन में विवाद की […]

You May Like