पिकअप और स्कूल ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा

दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकअप और स्कूली ऑटो की भिड़ंत में स्कूली छात्र-छात्राओं से भरा ऑटोरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। शनिवार देर शाम हुई इस घटना में ऑटो रिक्शा में सवार करीब एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बुरी तरह घायल हो जाने पर उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनका उपचार जारी है। प्रतिदिन के अनुसार यह छात्र-छात्राएं स्कूल से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। जिससे स्कूली छात्राएं बुरी तरह घायल हुए। जिन सभी का इलाज ड्यूटी रत डॉक्टर ऐश्वर्य सिंह राजपूत के अलावा और भी टीम के द्वारा किया जा रहा है। कुछ छात्र-छात्राएं ट्रामा में तो कुछ सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया‌ हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर, प्रधान रक्षक केवल, आरक्षक भूपेंद्र सहित पुलिस ने पहुंचकर घायल बच्चों के बताएं अनुसार जानकारी ली और बच्चों को भर्ती करने में सहयोग किया। घायल छात्र-छात्राओं में अंश राय काजल चक्रवर्ती, किसना चक्रवर्ती, मनोहर लोधी, सागर गौंड, अंगद सिंह, नैंसी राय, नीतू राय, कल्पना सिंह लोधी, रचना दुर्गा, कल्पना सिंह, मनोहर, आकांक्षा लोधी,रूचि लोधी, रत्नेश अहिरवार, कपिल लोधी, के अलावा और भी घायलों का उपचार जारी है।

Next Post

बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़, ग्लोबल बिजनेस ₹18.93 लाख करोड़ के पार

Sat Oct 24 , 2026
मुंबई, बैंक ऑफ इंडिया ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के नतीजे घोषित किए। बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) Q2FY27 में साल-दर-साल 25.34% बढ़कर ₹3,202 करोड़ हो गया। H1FY27 में शुद्ध लाभ 30% बढ़कर ₹6,270 करोड़ रहा। Q2FY27 में ROA 1.01% और ROE 16.36% रहा। मुख्य […]

You May Like