बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़, ग्लोबल बिजनेस ₹18.93 लाख करोड़ के पार

बैंक ऑफ इंडिया के एमडी एवं सीईओ श्री रजनीश कर्नाटक, बैंक के कार्यकारी निदेशकों के साथ मुंबई में वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के नतीजों की घोषणा के अवसर पर।

मुंबई, बैंक ऑफ इंडिया ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के नतीजे घोषित किए।

बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) Q2FY27 में साल-दर-साल 25.34% बढ़कर ₹3,202 करोड़ हो गया। H1FY27 में शुद्ध लाभ 30% बढ़कर ₹6,270 करोड़ रहा। Q2FY27 में ROA 1.01% और ROE 16.36% रहा।

मुख्य बातें:

– मुनाफा: ऑपरेटिंग प्रॉफिट 33.19% बढ़कर ₹5,089 करोड़, NII 18.52% बढ़कर ₹7,007 करोड़

– बिजनेस ग्रोथ: ग्लोबल बिजनेस 21.13% बढ़कर ₹18.92 लाख करोड़, ग्लोबल डिपॉजिट 21.59% बढ़कर ₹10.37 लाख करोड़, ग्लोबल एडवांस 20.58% बढ़कर ₹8.55 लाख करोड़

– RAM सेक्टर में मजबूती: रिटेल एडवांस 19.27%, MSME 20.27% और कृषि 16.34% बढ़ा, RAM का हिस्सा 58.63%

– NPA में सुधार: ग्रॉस NPA 1.60% और नेट NPA 0.42% पर, PCR 94.45%, स्लिपेज रेशियो 0.15%

– मजबूत पूंजी: CRAR 17.78% और CET-1 15.49%

– डिजिटल में बढ़त: Omni Neo मोबाइल बैंकिंग यूजर्स 1.49 करोड़ पार, डिजिटल ट्रांजैक्शन 25% बढ़कर 2.21 बिलियन

Next Post

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: हथियार सप्लायर प्रांजल ठाकरान इंदौर से गिरफ्तार

Sat Oct 24 , 2026
इंदौर। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से हरियाणा के सोनीपत निवासी 22 वर्षीय प्रांजल ठाकरान को गिरफ्तार किया है. वह करीब पांच दिन पहले अपने भाई का इलाज कराने इंदौर आया था और परदेशीपुरा क्षेत्र […]

You May Like