युवती की अस्मत लूटी, 17.79 लाख ऐंठे

जबलपुर: तिलहरी निवासी एक युवती के साथ में काम करने वाले युवक ने पहले तो प्रेम जाल मेंं फंसाया इसके बाद सालों उसकी आबरू लूटी और धीरे – धीरे 17 लाख 79 हजार रूपये ऐंठ लिए। जब युवती ने पैसे वापिस मांगे तो वे मुकर गया । जिसके बाद पीडि़ता महिला थाने पहुची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक साकार नगर, तिलहरी, निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान दिनेश सिंह चौहान पिता विजय सिंह चौहान निवासी जसूजा सिटी, धनवंतरी नगर से लगभग 5 वर्ष पूर्व 2021 में एक कंपनी में कार्य किए हुई थी। दिनेश सिंह चौहान भी इसी कंपनी में कार्य करता था। जिसने उसे प्रेम जाल में फंसाया और स्वयं को अविवाहित बताया था। शादी का झांसा दिया। 8 जून 2021 को उसके घर बिलहरी में आया और माता-पिता, बहन घर में नहीं थे। तब दिनेश सिंह चौहान ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद शादी करने का भरोसा दिलाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता था।
उज्जैन, बांधवगढ़, छतरपुर, दिल्ली ले जाकर भी लूटी आबरू पीडि़ता के मुताबिक आरोपी उसे घुमाने के बहाने उज्जैन, बांधवगढ़, छतरपुर, दिल्ली पर ले जाकर होटलों में भी शारीरिक संबंध बनाया और इसी दौरान अलग अलग दिनांक में धीरे धीरे करके 17 लाख 79 हजार रूपये ले लिया और विश्वास दिलाता रहा कि जल्द पैसे वापस कर दूंगा। इसके बाद 11 जून 2025 में दिनेश चौहान उसे अपने साथ बांधवगढ़ वाईल्ड हेवन रिसोर्ट ले गया और 2 दिन वहां रूककर साथ शारीरिक संबंध बनाया और वहां से वापस आने के बाद 8 जुलाई 25 को 50 हजार रूपये लिया।
पैसे मांगे तो नंबर किया ब्लॉक, शिकायत के बाद थमाया चैक, पेमेंट रोकी-
पीडि़ता के मुताबिक कुछ दिनों के बाद उसे पैसों की जरूरत हुई तो दिनेश सिंह चौहान से अपना पैसा वापस मांगने लगी तो उसने कुछ समय बाद लौटाने के लिए कहकर समय मांगने लगा और टालता रहा। उसके कुछ दिनों बाद उसका फोन उठाना दिनेश ने बंद कर दिया और नंबर ब्लाक कर दिया। धोखे का शिकार हुई युवती ने दिसंबर में संजीवनीनगर थाने में शिकायत की थी तो दिनेश ने 15 लाख के पंजाब नेशनल बैंक के 2 लाख का एक चैक, 3 लाख का एक चैक और 5-5 लाख के दो चैक दिये थे इ सके बाद आरोपी ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद युवती ने चैक बैंक में लगाया तो वह चैक स्टाप पेमेंट करा दिया। इसके बाद उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी।

Next Post

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन की तुलना धोनी से करने पर शशि थरूर को दिया था करारा जवाब, कहा- संजू को किसी और जैसा बनने की जरूरत नहीं, वह खुद में बेमिसाल है

Fri Mar 20 , 2026
नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच संजू सैमसन को लेकर हुई एक पुरानी चर्चा सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियों में है। थरूर ने एक साक्षात्कार के दौरान याद किया कि जब उन्होंने सैमसन को ‘अगला धोनी’ कहा था, […]

You May Like