
भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने पड़ोस में रहने वाले भांजे पर आरोप लगाया है. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक 33 वर्षीय महिला का आरोप है कि आरोपी सुनील राय रिश्ते में उनका भांजा है और पड़ोस में रहता है. महिला के पति का अपना छोटा कारोबार है. बुधवार को आरोपी सुनली महिला के पति की गैर मौजूदगी में उनके घर पहुंचा. इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. महिला का आरोप है कि उसने पूरी घटना पति और परिवार के लोगों को बताई. इसके बावजूद भी किसी की तरफ से सुनील पर एक्शन नहीं लिया गया. परेशान होकर महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. इससे महिला की तबीयत खराब हो गई. परिजन उसे लेकर अस्पताल पुहंचे, जहां महिला का इलाज चल रहा है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी सुनील की तलाश कर रही है.
