फरियादी मुनीम निकला लाखों की चोरी का आरोपी

रतलाम। 5 दिन पूर्व हुई बाजना थाना क्षैत्र अंतर्गत हुई लाखो की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी कैलाश पिता बापुलाल नागर (40) निवासी ग्राम पानिया थाना पचौर जिला राजगढ ने 20 जून को पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह बाजना से व्यापारी अनिल कुमार, सुनिल कुमार गुप्ता पचौर के व्यापार के रुपये उगाकर बस में बैठकर रतलाम जाते समय उसके पास रखे बैग में कुल 9,73,750 रुपये कि राशि बैग सहित उसके मुह पर पास बैठे व्यक्ति ने कुछ लिकविड नुमा पदार्थ उडाया जिससे फरियादी कि आखों मे जलन हुई तथा गहरी निन्द लग गई जिसका फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी द्वारा फरियादी का रुपयो से भरा बैग लेकर गायब हो गया। फरियादी पचौर के व्यापारी के यहां विगत 20 वर्षो से मुनिम के रुप मे रुपये उगाई का कार्य करता है। एसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया की वारदात में फरियादी/ मुनिम ने अपने साथी मुकेश सक्सेना के साथ मिलकर षडयंत्र पुर्वक योजना बनाई थी। गुमराह कर झूठी जानकारी दी। फरियादी मुनिम स्वयं द्वारा झुठी कहानी बनाकर व्यापारी के रुपये साथी के साथ मिलकर चोरी करवाये व बेहोश होने का ढोंग किया और बस में जानबुझकर सोता रहा।

Next Post

पैसे नहीं दिए तो गर्भवती महिला को किया रेफर, रास्ते में दिया बालिका को जन्म

Wed Jun 25 , 2025
अशोकनगर। गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रहीं और बहादुरपुर अस्पताल स्टॉफ द्वारा पैसे न दिये जाने के कारण उसे रैफर कर दिया, जिसके चलते महिला ने रास्ते में एक बालिका को जन्म दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा महिला को सिविल अस्पताल मुंगावली में भर्ती कराया गया। जहां जज्जा और […]

You May Like