पैसे नहीं दिए तो गर्भवती महिला को किया रेफर, रास्ते में दिया बालिका को जन्म

अशोकनगर। गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रहीं और बहादुरपुर अस्पताल स्टॉफ द्वारा पैसे न दिये जाने के कारण उसे रैफर कर दिया, जिसके चलते महिला ने रास्ते में एक बालिका को जन्म दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा महिला को सिविल अस्पताल मुंगावली में भर्ती कराया गया। जहां जज्जा और बच्चा दोनो ही स्वास्थ्य और उनका उपचार जारी है। दरअसल मंगलवार बुधवार की रात को खजुरिया चक्क निवासी साजुल पत्नि सुजाल पारदी बहादुरपुर अस्पताल पहुंचे और रात करीब 3 बजे से 5 बजे तक वही रहे और फिर स्टाफ द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, मगर उक्त महिला का प्रसव रस्ते में ही हो गया और परिवार के लोग उसे लेकर सिविल अस्पताल मुंगावली पहुंचे। जहां पीडि़त की सास उषा वाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी बहु को रात में दर्द हुआ जिसे हमे लेकर बहादुरपुर अस्पताल पहुंचे जहा स्टाफ द्वारा पैसे मांगे गए मगर पैसे किस लिए मांगे यह नहीं बताया गया और हमने कहा कि हमारे पास पैसे नहीं है तो हमे जिला अस्पताल का बोल दिया और कहा कि अभी तुम्हारी डिलेवरी टाइम नहीं हुआ है, जबकि मेरी बहु को बहुत दर्द हो रहा था हम लोगो ने बहुत कहा मगर हमारी नहीं सुनी गई और हमे रेफर कर दिया। जिसे लेकर हम लोग एक ऑटो करके अशोकनगर के लिए रवाना हुए तो रास्ते में ही बहु को बहुत तेज दर्द हुआ और डिलेवरी रास्ते में ही हो गई। जिसे लेकर हम सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर जब महिला को दर्द हो रहा था और परिवार वाले गुहार लगा रहे थे कि डिलेवरी होगी तो आखिर वहां मौजूद स्टाफ द्वारा उनकी बातों पर गौर क्यों नहीं किया गया और महिला को बिना किसी चेकअप के रेफर क्यों कर दिया गया। अब देखना यह होगा कि इस मामले प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

ग्रामीणों की मदद से हो सकी महिला की डिलेवरी:

उक्त महिला जैसे ही ढूंढेर पहुंची तो उसे दर्द ज्यादा होने लगा और परिवार जनों ने रास्ते में ही महिला की डिलेवरी ग्रामीणों की मदद से कराई गई और फिर उसे सिविल अस्पताल भेजा गया। अब सवाल यह है कि आखिर दो दो जान के साथ खिलबाड़ कैसे किया गया, यदि इस मामले कोई हादसा हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता।

इनका कहना है

महिला सिविल अस्पताल में भर्ती है जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वास्थ्य ह, लापरवाही किसने की इसकी जांच करा रहे है।

अमित पांडे, बीएमओ मुंगावली जिला अशोकनगर।

Next Post

भिंड में उप जेल अधीक्षक को 4 साल की सश्रम सजा

Wed Jun 25 , 2025
भिंड। भिंड में उप जेल अधीक्षक को 4 साल की सजा सुनाई गई है। आठ साल पहले लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा था, कोर्ट ने दोषी माना है। भिंड जिला जेल में पदस्थ रहे उप जेल अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार शर्मा को रिश्वत लेने के मामले में चार […]

You May Like

मनोरंजन