
ग्वालियर। देश के प्रसिद्ध कथावाचक कौशिकजी महाराज का का कहना है कि डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ में लगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने संविधान लिखा है, बहुत कुछ देश को दिया है। जो लोग विरोध कर रहे हैं वह जातिवादी हैं। गौरतलब है कि डॉ अंबेडकर की प्रतिमा ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ में लगाने को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।
