
मऊगंज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 7 सितंबर को मऊगंज जिले के प्रवास के मद्देनजर दूरसंचार लाइन के मार्ग में खुदाई कार्य प्रतिबंधित किया गया है. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन ने दूर संचार व्यवस्थाओं के सुचारू एवं निरंतरता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रीवा-प्रयागराज मार्ग में, रीवा से चाकघाट, रीवा से मऊगंज/हनुमना एवं रीवा से सीधी मार्ग के मध्य 6 एवं 7 सितंबर को समस्त निर्माण एजेंसी को सडक़ के किनारे खुदाई न करने का आदेश जारी किया है.
