
इंदौर. एकतरफा लगाव में एक युवक नाबालिग को सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक परेशान करता रहा. जब किशोरी ने बातचीत करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली.
घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र की है. 17 वर्षीय किशोरी ने थाने पहुंचकर बताया कि कुछ साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात महू में रहने वाले लक्की खान से हुई थी. तभी लक्की ने उसका नंबर लिया और इंस्टाग्राम पर संपर्क करना शुरू कर दिया. शुरुआती बातचीत के बाद किशोरी ने उससे दूरी बना ली, लेकिन लक्की पीछा करना नहीं छोड़ा. मंगलवार को जब वह सन्मति स्कूल के पास से गुजर रही थी, तो लक्की वहां आ धमका. उसने कहा इंस्टाग्राम पर क्यों नहीं बात करती? दोबारा बात शुरू कर वरना अच्छा नहीं होगा. किशोरी के मना करने पर लक्की ने जान से मारने की धमकी दी. घबराई किशोरी ने घर जाकर परिजनों को बताया. परिवार के साथ थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की.
