नाराज महिलाओं ने रोका राजस्व मंत्री का काफिला

सीहोर. मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को अपनी ही विधानसभा में ग्रामीण महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ गया. आक्रोशित महिलाओं ने राजस्व मंत्री के काफिले को रोक लिया और सड़क नहीं बनाए जाने को लेकर नाराजगी जताई.

जानकारी के अनुसार प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जल संवर्धन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधानसभा के खेरी गांव जा रहे थे. इस बात की भनक लगते आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं आ गईं और उन्होंने खेरी से जमली रोड नहीं बनने से नाराज होकर राजस्व मंत्री के गाडिय़ों के काफिले को रोक दिया. नाराज महिलाएं राजस्व मंत्री वर्मा की गाड़ी के सामने आ गई. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मशक्कत का सामना करना पड़ा.

Next Post

एम्बूलेंस आम के पेड से टकराई तीन महिलायें व नवजात शिशु की मौत,चालक गंभीर 

Mon Jun 30 , 2025
पिपरिया। पिपरिया साडिया बरेली मार्ग पर साडिया के नजदीक एक वेयर हाउस के सामने दोपहर को प्रायवेट एम्बूलेंस अनियंत्रित होकर आम के पेड से टकराई जिससे तीन महिलाओं व एक नवजात शिशु की मौत हो गई व चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे प्राथमिक उपचार कर नर्मदापुरम रैफर किया।पिपरिया […]

You May Like