इंदौर: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में पहली प्रदेश स्तरीय सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित हो रही है।
मालवा प्रांत की इस ऐतिहासिक बैठक में इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिलों से आए लगभग 300 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक में सामाजिक समरसता और सामंजस्य को मजबूत करने के विषय पर विचार-विमर्श हो रहा है।
