10 हजार का इनामी आरोपी शुभम सरदार पुलिस के हत्थे चढ़ा

भोपाल। थाना कमला नगर पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी शुभम सरदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भोपाल जिले के एक दर्जन थानों में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 14 मार्च 2025 को अवैध शराब तस्करी के मामले में 76.86 लीटर शराब बरामद होने के बाद से वह फरार था। फरारी के दौरान उसने कोलार रोड थाना क्षेत्र में मारपीट व तलवारबाजी की वारदात भी की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने 8 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर संजय कॉम्प्लेक्स से आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों और सभी थानों को दी गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। धरपकड़ में थाना प्रभारी निरीक्षक निरूपा पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Post

सड़कों में गौवंश : सड़क से सदन तक उठा मामला, सरकार दावों की खुली पोल

Fri Aug 8 , 2025
(आदित्य सिंह) सीधी। प्रदेश सहित विन्ध्य में सड़कों पर गौवंश पर अंकुश लगाना शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। आवारा मवेशियों के सड़कों में बैठने से सीधी- रीवा, सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग -39 में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इन हादसों के शिकार वाहन चालकों के साथ-साथ गौवंश […]

You May Like